Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

PM मोदी ने जारी किये श्रीराम मंदिर पर कुल 6 डाक टिकट, बताई इसकी अहमियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया है. इसके साथ ही उन्होंने श्री राम पर जारी डाक टिकटों की एक पुस्तिका भी जारी की है. यह पुस्तिका दुनिया को श्रीराम का संदेश देने के लिए है. इनमें जो घटक शामिल हैं, वे हैं- राम मंदिर, चौपाई ‘मंगल भवन अमंगल हारी, सूर्य, सरयू नदी के साथ ही मंदिर में और उसके आसपास की मूर्तियां.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कुल 6 डाक टिकट जारी किये हैं, उनमें शामिल हैं- राम मंदिर, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी.

पीएम मोदी ने बताया डाक टिकट का महत्व

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि आज राम मंदिर से जुड़े 6 स्मारक टिकट जारी किये गये हैं. इसके साथ ही श्रीराम से जुड़े जो डाक टिकट जारी किये गये हैं उनका एक एलबम भी जारी किया गया है. उन्होंने ये भी कहा कि ये डाक टिकट अहम भूमिका निभाते हैं. ये टिकट अगली पीढ़ी तक अपने इतिहास, ऐतिहासिक अवसरों को पहुंचाने के माध्यम होते हैं.

भव्य रंग, रूप और आकार

श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है. इसे पंचभूत रूप दिया गया है. इसमें सूर्य की किरणों और चौपाई की स्वर्ण पत्ती इस लघु शीट को एक राजसी प्रतीक बनाती है. पांच भौतिक तत्व यानी आकाश, वायु, अग्नि, पृथ्वी और जल, जिन्हें पंचभूत के रूप में जाना जाता है, इसमें आभास कराते हैं. कुल मिलाकर ये सभी तत्व भक्ति भाव प्रदर्शित करने वाले हैं और पंचमहाभूतों का पूर्ण सामंजस्य का अहसास कराते हैं.

वैश्विक स्मारक पुस्तिका का महत्व

प्रधानमंत्री मोदी ने जो यह पुस्तक जारी की है, वह विभिन्न समाजों तक श्री राम की वैश्विक अपील को पहुंचाने का एक प्रयास है. इसमें कुल 48 पन्ने हैं. इस पुस्तक में अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, कनाडा, कंबोडिया और संयुक्त राष्ट्र जैसे संगठनों सहित 20 से अधिक देशों द्वारा जारी किए गए डाक टिकट शामिल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.