Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

Ram Mandir News: अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में रखी जाएगी अरुण योगीराज की तराशी गई मूर्ति, देखिए तस्वीर, कीजिए दर्शन

अयोध्या। भगवान श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बन रहा है और 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा कर दी जाएगी। अब राम मंदिर गर्भगृह में स्थापित की जाने वाली मूर्ति की तस्वीर भी सामने आ गई है। यह तस्वीर विख्यात मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तराशी है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अपने एक्स पर लिखा, ‘अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति के चयन को अंतिम रूप दे दिया गया है। हमारे देश के प्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज अरुण द्वारा बनाई गई भगवान राम की मूर्ति अयोध्या में स्थापित की जाएगी।’

मूर्तिकार अरुण योगीराज मैसूर, कर्नाटक के निवासी हैं। यहीं मूर्ति को तराशा गया है। देखिए अपने मैसूर स्थित निवास का वीडियो।

मां बोलीं- सबसे बड़ी खुशी का क्षण

मूर्तिकार अरुण योगीराज की मां सरस्वती ने समाचार एजेंसी ANI की बातचीत में कहा, ‘यह हमारे लिए सबसे खुशी का क्षण है। मैं उन्हें एक सफल मूर्तिकार बनाते हुए देखना चाहती थी, लेकिन उन्होंने इसे कर दिखाया। प्राण प्रतिष्ठा पर हम अयोध्या जाएंगे।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.