Breaking News in Hindi

Sehore News: मोड पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, 80 भेड़-बकरियों की मौत, चालक समेत तीन घायल

सीहोर। झांसी से हैदराबाद जा रहा एक ट्रक इछावर के बोरदी गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। ट्रक 200 से अधिक भेड़-बकरियों को लेकर जा रहा था। पलटने की वजह से ट्रक की चपेट में आकर करीब 80 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर और दो अन्य लोग भी घायल हो गए। हादसे में गंभीर चोट आने पर ट्रक ड्राइवर को उपचार के लिए इछावर अस्पताल पहुंचाया गया है।

पेट्रोल पंप के सामने पलटा ट्रक

जानकारी के अनुसार झांसी की ओर से आ रहा ट्रक रविवार सुबह 11 बजे ग्राम बोरदी मे बने पेट्रोल पंप के सामने मोड पर पहुंचकर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में 200 से ज्यादा भेड़-बकरियां ठूंस ठूंस कर भरी थीं। इस हादसे में जहां ड्राइवर को गंभीर चोट आई तो वही भेड़-बकरियों को ले जाने वाले दो अन्य लोगों को भी मामूली चोटे आई हैं। साथ ही ट्रक के नीचे दबने की वजह से करीब 80 भेड़-बकरियों की मौत होने की भी खबर है।

चोरी भी हो गईं बकरियां

इस हादसे में जीवित भेड़-बकरियों को सड़क किनारे स्थित एक खेत में रोका गया। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति यहां से 10 से 12 भेड़-बकरियों को चुराकर ले गए।

मृत भेड़-बकरियों का लगा ढेर

हादसे के बाद ट्रक से जब भेड़-बकरियां उछलकर गिरीं और ट्रक की चपेट में आईं तो मृत और जीवित पशुओं को अलग करने का काम शुरू किया गया। इस दौरान हाइवे किनारे मृत भेड़-बकरियों का ढेर लग गया।

मोड़ पर अक्सर होते हैं हादसे

बताया जा रहा है कि इछावर से भेरुंदा जाने वाले स्टेट हाइवे पर ग्राम बोरदी के पास जो मोड़ है, वहां संकेतक नहीं लगा है। इससे वहां आए दिन हादसे होते हैं।

इस मामले में इछावर थाना प्रभारी कंचन राजपूत का कहना है कि हादसे की सूचना मिली है। मौके पर स्टाफ को पहुंचाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप