Breaking News in Hindi

Shahdol News : स्कूल के सेप्टिक टैंक में 3 वर्षीय बालिका गिरी, मौत पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

शहडोल। जिले के केशवाही पुलिस चौकी क्षेत्र में करीब दोपहर 12:30 बजे स्कूल के सेप्टिक टैंक में 3 वर्षीय बालिका की गिरने से मौत हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजन व स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना है की लापरवाही की वजह से सेप्टिक टैंक कई महीनों से खुला पड़ा है उसमें मवेशियों की भी गिरने से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सरपंच सचिव से की थी लेकिन उसे बंद नहीं करवाया गया और अब 3 वर्षीय मासूम गिर गई जिसकी मौत हो गई है।

परिजन सहित ग्रामीणों में काफी आक्रोश, जाम लगाया

केशवाही चौकी अंतर्गत मझौली गांव काजल गुप्ता पुत्री सीताराम गुप्ता उम्र 3 वर्ष घर के समीप खेल रही थी। उसी समय खेलते हुए घर के बगल में मझौली शासकीय विद्यालय के खुले सेप्टिक टैंक तक चली गई और खेलते खेलते जा गिरी। काफी देर तक जब उसका पता नहीं लगा तो ने उसकी तलाश की गई,जिसका शव सेप्टिक टैंक में मिला है।घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।परिजन सहित ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने सकरा गांव में जाम लगा दिया है। यह मार्ग गिरवा से केशवाही पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग है।

समझाने के बाद मामला धीरे-धीरे शांत कराया

चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया है की घटना की जानकारी लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा गया है। लोगों को समझाइए दी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले की खबर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। झरिया ने बताया कि लोगों को समझाने के बाद मामला धीरे-धीरे शांत कराया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...