Breaking News in Hindi

SP की मांग पर बालाघाट में 14 दिसंबर को हुई मुठभेड़ की होगी मजिस्ट्रियल जांच

बालाघाट। थाना गढ़ी क्षेत्र के कमकोददार जंगल क्षेत्र में 14 दिसंबर को प्रतिबंधित माओवादी संगठन के कान्हा भोरमदेव डिवीजन व मलाजखंड दलम के सक्रिय सशस्त्र नक्सलियों द्वारा पुलिस पर अंधाधुन फायरिंग कर हमला किया गया था। पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए जवाबी कार्रवाई की थी। इस मुठभेड़ में चैतू नामक हार्डकोर नक्सली मारा गया था। मृतक नक्सली की पहचान हिड़मा मडकाम उर्फ चैतू निवासी ग्राम पम्परा, बीजापुर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई थी।

घटना के बाद थाना गढ़ी में धारा 147, 148, 149 और 307 तथा भादवि के तहत 25, 27 आर्म्स एक्ट 1959, 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1960 की धारा-13 (1),(क) 13(1)(ख) 16, 20 विधि विरूद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1967 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा मुठभेड़ के संबंध में नियमानुसार मजिस्ट्रियल जांच करने के लिए पत्र लिखा गया है।

इसके बाद कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने मजिस्ट्रियल जांच के लिए बैहर एसडीएम विवेक केवी को नियुक्त किया गया है। इस घटना के संबंध में किसी भी व्यक्ति के पास कोई सूचना जानकारी या साक्ष्य हो तो वे लिखित या अन्य किसी माध्यम से एसडीएम कार्यालय बैहर में समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन