Breaking News in Hindi

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में दयाबेन की वापसी की अटकलें 6 साल बाद इस दिन शो में आ सकती हैं नजर

टेलीविजन के चर्चित शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन यानी दिशा वकानी की एक बार फिर वापसी की खबर सुर्खियों में है। दिशा वकानी की वापसी की अटकलों के बीच सोशल मीडिया पर भी यूजर्स की रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई है। गौरतलब है कि Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah टेलीविजन का चर्चित शो है, जो बीते 15 साल से लोगों को मनोरंजन कर रहा है। साल 2008 में यह शो पहली बार ऑन एयर हुआ था, तभी से यह शो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

कई बार विवाद में भी घिरा शो

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah शो कई बार विवादों में भी घिरता नजर आया। आपसी मनमुटाव के चलते कई एक्टर्स ने शो छोड़ दिया, वहीं कुछ कलाकारों ने मेकर्स पर गंभीर आरोप भी लगाए। इस शो में कई एक्टर्स के रिप्लेसमेंट भी आ चुके हैं, लेकिन दयाबेन के कैरेक्टर के लिए अभी तक किसी भी नए कैरेक्टर को नहीं लाया गया था। अब खबर है कि शो में दिशा वकानी दयाबेन के रोल में एक बार फिर वापसी करेगी।

दिशा वकानी ने ली थी मैटरनिटी लीव

करीब 6 साल पहले दिशा वकानी ने मैटरनिटी लीव ली थी, लेकिन इसके बाद से शो में वापसी नहीं हुई है। बीते 6 साल में दिशा को सिर्फ एक एपिसोड में देखा गया था और उनके फैंस दिशा को काफी मिस भी करते हैं। लेकिन अब दिशा की वापसी की खबरों ने फैन्स को उत्साहित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिशा वकानी इस साल दिवाली तक शो में वापसी कर सकती हैं। हालांकि, शो मेकर्स की ओर से दिशा वकानी की वापसी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....