Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

The ग्रेट खली ने किसान आंदोलन को बताया गलत, बोले – लोकसभा चुनाव में 400 पार होगी भाजपा… मोदी सरकार अच्छा काम कर रही है

बैतूल: भारतीय पूर्व रेसलर और पहलवान द ग्रेट खली बैतूल में दंगल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पहुंचे। बैतूल मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर बालाजीपुरम में कमलावती महतो पार्क में राष्ट्रीय स्तर की विशाल दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय स्तर के कई पहलवान आए थे। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने द ग्रेट खली पहुंचे, सबसे पहले खली ने बैतूल पहुंचकर बालाजी मंदिर में भगवान बालाजी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।

बैतूल में द ग्रेट खली ने मीडिया से भी बातचीत की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है कि इस बार 400 पार और यह सही बात है कि भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी। प्रधानमंत्री ने राम मंदिर सहित देश के हित में कई बड़े निर्णय लेते हुए उन्होंने बहुत अच्छे काम किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के काम को देखते हुए उन्हें फिर से जिताएंगे। मोदी ने जितने काम किए हैं उतने काम अभी तक किसी ने नहीं किए। द ग्रेट खली ने कहा कि मोदी ने किसानों के लिए भी बहुत कुछ किया है।

किसान आंदोलन को बताया गलत 
द ग्रेट खली ने पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसानों को लेकर बनाई गई नीतियां बेहतर हैं। लेकिन कुछ किसान हर चीज सरकार पर थोपना चाहते हैं। द ग्रेट खली ने कहा कि किसानों को सरकार की कुछ बातें मान लेनी चाहिए।

खली ने कहा कि यह सही नहीं है कि सरकार ही किसानों को सुविधाएं दे, सुबह 4 बजे उठकर सरकार ही खेती करे। ऐसे में कुछ होने वाला नहीं है। किसान कुछ लोगों के बहकावे में आ रहे हैं। किसान सिर्फ बहकावे के शिकार हो रहे हैं। इस दौरान ग्रेट खली ने खुली जीप में सवार होकर रोड़ शो भी किया और दंगल में हिस्सा लेकर पहलवानों को टिप्स भी दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.