Breaking News in Hindi

Twitter सर्विस की लगभग 1 घंटे बाद वापसी, फिर पटरी पर लौटा मस्क का X

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) की सर्विस लगभग एक घंटे तक ठप रहने के बाद अब एक बार फिस से बहाल हो गई है. सर्विस तो फिर से शुरू हो गई लेकिन सर्वर डाउन होने की पीछे क्या वजह रही? अब तक Elon Musk और न ही X के ऑफिशियल अकाउंट से इस बात की जानकारी दी गई है.

सर्वर डाउन की वजह से दुनियाभर में यूजर्स को पोस्ट शेयर करने और टाइमलाइन लोडिंग में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.X का सर्वर ठप होने का असर वेब वर्जन और मोबाइल वर्जन दोनों पर साफ देखा गया था.

Twitter Server Back

(फोटो क्रेडिट -X)

वेब वर्जन और मोबाइल ऐप खोलने पर रेगुलर पोस्ट (ट्वीट) नजर आने के बजाय Welcome to X लिखा नजर आ रहा था. डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, 70 हजार से यूजर्स ने X में आई इस दिक्कत के बारे में रिपोर्ट किया है.

Twitter Down

Twitter Down: ठप पड़ा X (फोटो क्रेडिट- X)

ऐसा पहली बार नहीं है जब X (ट्विटर) के सर्वर में दिक्कत आई है, इससे पहले इस साल मार्च और जुलाई में भी सर्वर डाउन होने की वजह से यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ा था.

Twitter Outage

Twitter Outage: डाउन हुआ X (फोटो क्रेडिट- डाउन डिटेक्टर)

जुलाई में भी हुआ था सर्वर ठप

याद दिला दें कि इस साल जुलाई में यूएस और यूके में भी X सर्विस के डाउन होने की वजह से यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा था. सर्वर ठप पड़ने के बाद यूजर्स को लिखा नजर आ रहा था कि Sorry you are rate limited, please wait and try again.

इसी तरह से 6 मार्च को भी X का सर्वर कुछ घंटों तक डाउन रहा था और यूजर्स को लिंक्स, इमेज और वीडियो को एक्सेस करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा था. सर्वर ठप पड़ने की वजह से कुछ क्षेत्रों में हजारों यूजर्स का कहना था कि वेबसाइट काफी स्लो चल रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?