Breaking News in Hindi

Ujjain News: चुनावी जांच में दो दिनों में मिले 70 लाख नकद, 20 लाख रुपये का सोना भी जब्त

उज्जैन। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने पूरे जिले की सीमा सील कर दी है। जिलेभर में 32 नाकों पर दिन-रात आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। बीते दो दिनों के अंदर पुलिस ने 70 लाख रुपये नकद व 20 लाख रुपये का सोना जब्त किया है।

चुनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है। आगर रोड, इंदौर रोड, मक्सी, देवास, बड़नगर, उन्हेल मार्ग के अलावा जिले की सीमा जहां-जहां अन्य जिलों से लगती है वहां पुलिस ने चेकिंग पाइंट बनाए हैं। ऐसे 32 स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां से अन्य जिलों से उज्जैन जिले में प्रवेश करते हैं।

पुलिस ने 32 चेकिंग पाइंट बनाए हैं, जहां दिन-रात पुलिस बल तैनात किया गया है। हर आने-जाने वाले लोगों को जांच के बाद ही जिले में प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस बल अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध रूप से नकद ले जाने वाले लोगों पर नजर रख रही है। वाहनों की चेकिंग कर वीडियो ग्राफी करवाई जा रही है।

शुक्रवार को पुलिस ने घट्टिया क्षेत्र से एक व्यक्ति की कार से ढाई लाख रुपये जब्त किए थे। खाचरौद पुलिस ने कार चालक के कब्जे से पांच लाख रुपये, इंदौर रोड स्थित पंथ पिपलई में कार से 2.70 लाख रुपये जब्त किए थे। इसके अलावा कोतवाली थाना क्षेत्र से तीन लाख रुपये, नरवर से आठ लाख रुपये बरामद किए हैं।

इसके अलावा 20 लाख रुपये का सोना भी जब्त किया गया है। वहीं अन्य थाना क्षेत्रों में भी रुपये बरामद किए गए हैं। शुक्रवार तथा शनिवार को पुलिस कार्रवाई के दौरान 70 लाख रुपये से ज्यादा जब्त किए गए हैं।

रुपये लाने वालों की हो रही जांच

एएसपी गुरु प्रसाद पाराशर ने बताया कि आचार संहिता के चलते जिले में सघन चेकिंग की जा रही है। खासतौर पर रात को विशेष नजर रखी जा रही है। दो दिनों के दौरान तलाशी में विभिन्न वाहनों से करीब 70 लाख रुपये व सोना बरामद किया गया है। जांच करवाई जा रही है। लोग रुपये व सोना लेकर कहां से लाए थे और कहां ले जा रहे थे।

25 एसएसटी तथा 24 फ्लाइंग स्क्वाड कर रही निगरानी

पुलिस ने 25 एसएसटी तथा 24 फ्लाइंग स्क्वाड बनाई है। एसएसटी की टीम 25 चौराहों व संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे तैनात रहकर नजर रख रही है। इसके अलावा फ्लाइंग स्क्वाड सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्र में जाकर कार्रवाई कर रही है। इन टीमों में 24 घंटे एक अधिकारी व चार कर्मचारी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में मौजूद हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन