Breaking News in Hindi

UP: पथराव, मारपीट…बरेली में दो गुटों में संग्राम, पहुंची पुलिस तो छोड़ दिया कुत्ता; दरोगा सहित 3 जख्मी

उत्तर प्रदेश के बरेली में अजीब घटनाक्रम हुआ है. यहां दो पक्ष एक प्लॉट के विवाद में झगड़ रहे थे. सूचना मिलने पर पहुंची मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करने लगी. इतने में दोनों पक्ष अपना झगड़ा भूल पुलिस पर ही टूट पड़े. खूब मारपीट और गाली गलौज की. यही नहीं, पुलिस के ऊपर कुत्ता भी छोड़ दिया. इस घटना में कुत्ते के काटने से एक महिला सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. बाद में मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से पांच लोगों को अरेस्ट किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक आरोपियों में से एक शाहीन बी इसी मामले में शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस भी पहुंची थी. वहां इसने सुसाइड का प्रयास किया था. हालांकि उस समय समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया, लेकिन अब एक बार फिर इस मामले में दोनों पक्षों के बीच टकराव हो गया. मामला बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हल्दी खुर्द का है. यहां एक प्लाट के स्वामित्व को लेकर विवाद था. एक पक्ष के लोग इस प्लॉट की सफाई करने आ गए, वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी.

पुलिस पर छोड़ा पालतू कुत्ता

इतने में पास पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बात करने की कोशिश की तो दोनों पक्षों ने पुलिस पर हमला कर दिया. यही नहीं, एक पक्ष के लोगों ने अपना पालतू कुत्ता पुलिस के ऊपर छोड़ दिया. इस दौरान कुत्ते के काटने से एक महिला उप निरीक्षक और दो महिला सिपाही घायल हो गए. इसके बाद मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर दोनों पक्षों के पांच लोगों को अरेस्ट किया गया है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

5 आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेजा

पुलिस के मुताबिक इस मामले में उप निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी साजिद, हामिद हुसैन, अरशद, शाहीन बी, आंचल सोनी, साजिद, युनुस और इकबाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने मौके से साजिद समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मीरगंज थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया है. इस हमले में महिला दरोगा और दो महिला सिपाही घायल हुए हैं. अभी पांच आरोपियों की अरेस्टिंग हुई है. बाकियों की तलाश कराई जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...