Breaking News in Hindi

Vastu Tips For Bed: वास्तु के हिसाब से ही खरीदें नया बेड, नेगेटिव एनर्जी से रहेंगे दूर

इंदौर। आज के दौर में लोग फिट रहना चाहते हैं। फिटनेस का संबंध कहीं न कहीं नींद से होता ही है, इसलिए बेड हमारे जीवन में बहुत जरूरी होता है। ऐसे में बेड बनवाने से पहले लकड़ी और लगवाते समय सही दिशा का चयन करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि वास्तु के हिसाब से बेड खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

बेड से जुड़े वास्तु के बारे में जानें

  • बेड पर सोते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका सिर दक्षिण दिशा की तरफ ही हो। बेड के नीचे किसी भी तरह का अशुद्ध सामान नहीं होना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक सामान को भी रखने से बचें। यह किसी भी तरह के रोग को जन्म दे सकता है।
  • वास्तु बनवाते समय यह ध्यान दें कि लकड़ी की उम्र 16 वर्ष से 150 वर्ष के बीच में ही हो। शीशम की लकड़ी का उपयोग कर सकते हैं। उसकी आयु 300 तक की भी हो सकती है। यह बेड के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। आप बेड बनवाने जाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि बबूल और इमली की लकड़ी न लें। यह नेगेटिव एनर्जी और भूत-प्रेत का कारण बन सकती हैं।

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

  • बेड मेटल का नहीं होना चाहिए। लकड़ी का ही सबसे अच्छा होता है।
  • बेड का डिजाइन चौकोर ही होना चाहिए। गोल डिजाइन अशुभ होता है।
  • बेड छोटा न बनवाएं। इसकी लंबाई अधिक ही शुभ मानी जाती है।
  • बेड में कभी भी शीशा नहीं लगवाना चाहिए। यह वास्तु दोष को पैदा करता है।
  • बेड खरीदते समय कोशिश करें कि मेटल का बेड न लें। लकड़ी का ही बेड लेना उत्तम है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप