Breaking News in Hindi

WhatsApp पर भी करें स्टेट्स लाइक, फेसबुक-इंस्टाग्राम की तरह काम करेगा ये फीचर

मेटा अपने यूजर्स की सुविधा को देखते हुए हर दिन किसी ना किसी अपडटे पर काम करता रहता है. सेफ्टी फीचर्स हों या एंटरटेनमेंट हर मामले में यूजर्स की पसंद का ख्याल रखता है. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर तो आप किसी के भी स्टेट्स पर रिएक्शन दे देते हैं लेकिन वॉट्सऐप पर मैसेज में रिप्लाई करना पड़ता था. लेकिन आप वॉट्सऐप पर भी स्टेट्स पर रिएक्शन दे सकते हैं लव या लाइक कुछ भी रिएक्ट कर सकते हैं. ये फीचर आपको कहां मिलेगा और कैसे काम करेगा इसके बारे में नीचे पढ़ें.

ऐसे करें वॉट्सऐप स्टेट्स पर रिएक्ट

इसके लिए वॉट्सऐप के स्टेट्स सेक्शन पर जाएं, जिसका स्टेट्स देखना चाहते हैं उस पर क्लिक करें. इसके बाद कमेंट सेक्शन के साइड में बने Heart आइकन पर क्लिक करें. यहां पर आप कोई भी रिएक्शन सलेक्ट कर सकते हैं. जब आपका रिएक्शन सीन हो जाएगा तो उसका कलर रेड से ग्रिन हो जाएगा. लेकिन फिलहाल ये फीचर वॉट्सऐप के बीटा वर्जन पर है जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए भी शुरू किया जा सकता है. इसके अलावा इमोजी और अवतार पर क्लिक करें और कोई भी इमोजी या अवतार सर्च करें और सेंड कर दें.

People Nearby फीचर

इसके अलावा मेटा वॉट्सऐप पर एक और फीचर्स लाने की तैयारी में है. बीते महीनों में वॉट्सऐप बीटा वर्जन पर People Nearby फीचर दिया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फीचर आस-पास में रखें दो स्मार्टफोन के बीच बिना इंटरनेट के आसानी से फाइल ट्रांसफर कर सकता है. इसके लिए बस आपको फोन में कुछ सेटिंग करनी होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...