Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

YouTube पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 20 मिलियन सब्सक्राइबर्स वाले इकलौते नेता

नई दिल्ली। PM Modi YouTube Subscribers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह विश्व के पहले ऐसे लीडर बन गए हैं। जिनका यूट्यूब चैनल 20 मिलियन सब्सक्राइबर्स है। यूट्यूब चैनल पर प्रधानमंत्री के संबोधन के वीडियोज अपलोड किए जाते हैं। साथ ही लाइव प्रसारण देखने को मिलता है। पीएम मोदी जिस भी कार्यक्रम में शिरकत करते हैं। वहां का संबोधन चैनल पर देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है प्रधानमंत्री

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी सक्रिय रहते हैं। उनके एक्स हैंडल पर 94 मिलियन फॉलोअर हैं। इंस्टाग्राम पर 82.7 मिलियन फॉलोअर है। वहीं फेसबुक पर पीएम मोदी के 48 मिलियन फॉलोअर हैं।

विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं प्रधानमंत्री मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। हाल ही में आई वर्ल्ड के लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में मोदी पहले स्थान पर रहे। दिसंबर महीने में मॉर्निंग कंसल्ट के एक सर्वे के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 फीसदी की रेटिंग के साथ सबसे लोकप्रिय नेता हैं। दूसरे स्थान पर मैक्सिको के राष्ट्रपति ओब्राडोर है। जिन्हें 66 फीसदी रेटिंग मिली। 37 फीसदी रेटिंग के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 8वें पायदान पर है। इस सर्वे में 41 फीसदी रेटिंग के साथ इटली की प्रधानमंत्री जियॉर्जिया मेलोनी 6वें स्थान पर हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.