Breaking News in Hindi

अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में रखा जाएगा रतलाम में बना 5 किलो का चांदी का दीपक

रतलाम। रतलाम में बनाया गया 5 किलो चांदी का श्रीराम अखंड ज्योति (दीपक) अयोध्या के प्रभु श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में रखने का निर्णय अखिल भारतीय श्री सीताराम नाम बैंक के व्यवस्थापक पुनीत रामदास, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष मंत्री गोपाल नृत्यदास और श्रीराम जन्मभूमि के महासचिव चंपत राय ने किया है। रतलाम से दीपक लेकर पहुंचने पर सभी ने अखंड दीपक को देखकर खुशी जाहिर की।

रतलाम के भक्त दीपक लेकर प्लेन से अयोध्या पहुंचे और रविवार शाम मंदिर समिति वी व्यवस्थापकों से चर्चा कर उन्हें दीपक से जुड़ी जानकारी दी। इसके बाद दीपक को गर्भगृह में रखने का निर्णय किया गया। मालूम हो कि अयोध्या में श्री राम मंदिर में मकर संक्रांति से यज्ञ पूजन प्रारंभ होगा।

 

इस दौरान दीपक को प्रज्ज्वलित किया जाएगा। रतलाम से दीपक लेकर शैलेंद्र सोनी, विक्की जैन, दिनेश कुमावत, नरेंद्र मेघानी ने अयोध्या पहुंचे। उन्होंने बताया कि संत पुनीत रामदास और चंपत राय को दीपक सौंप कर गर्भगृह में रखने के योग्य बताया।

दूसरी धातु से इसी तरह की प्रतिकृति बनाने के लिए कहा ताकि उसे म्यूजियम में रखकर इसका उल्लेख किया जा सके। दीपक के साथ 5 हजार रामलेखन की पुस्तकें भक्तों को दीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...