Breaking News in Hindi

अरे यार मैं जिंदा हूं…जानें पंचायत 2 एक्ट्रेस को क्यों देनी पड़ी सोशल मीडिया पर सफाई

‘पंचायत 2’ एक्ट्रेस आंचल तिवारी की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बिहार में हुई सड़क दुर्घटना में आंचल का निधन हो गया है. लेकिन पूनम पांडे की तरह आंचल ने भी अचानक सोशल मीडिया पर आकर ये कह दिया है कि अरे यार मैं जिंदा हूं. हालांकि ये मामला बिल्कुल अलग है. पूनम की तरह आंचल ने जानबूझकर अपनी मौत की खबर वायरल नहीं की. तो आइये समझ लेते हैं कि आखिरकार ये क्या मामला है और क्यों पंचायत 2 की एक्ट्रेस को खुद सोशल मीडिया पर आकर ये सफाई देनी पड़ी.

दरअसल एक्ट्रेस आंचल तिवारी की मौत जरूर हुई है, लेकिन ये आंचल तिवारी ‘पंचायत 2’ की एक्ट्रेस नहीं हैं. रविवार 25 फरवरी 2024 को बिहार के कैमूर में सड़क हादसे में भोजपुरी सिनेमा के चार कलाकारों की मौत हो गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक भोजपुरी सिंगर छोटू पांडे अपनी टीम के साथ एक कार्यक्रम के लिए यूपी की ओर जा रहे थे. और एक बाइक सवार को बचाते हुए उनकी गाड़ी रास्ते में ही पलट गई. पीछे से आने वाली ट्रक के लिए अचानक ब्रेक लगाना मुश्किल हो गया और वो गाड़ी के साथ साथ बाइक को भी रौंद के आगे चली गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. जिसमें भोजपुरी एक्टर सत्यप्रकाश मिश्रा, सिंगर छोटू पांडे, एक्ट्रेस आंचल तिवारी और सिमरन श्रीवास्तव का नाम शामिल है.

नाम की वजह से हुआ कन्फ्यूजन

एक्ट्रेस आंचल तिवारी का नाम सुनते ही सभी ने ये अंदाजा लगा लिया कि पंचायत एक्ट्रेस की मौत हो गई है. नाम एक जैसा होने की वजह से सभी को इस कन्फ्यूजन का सामना करना पड़ा. हालांकि इस पूरे मामले को लेकर पंचायत 2 फेम आंचल तिवारी काफी नाराज हैं और उनका मानना है कि बिना वेरिफिकेशन उनकी फोटो का इस्तेमाल करना गलत है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....