Breaking News in Hindi

आज गुना और खजुराहो दौरे पर रहेंगे सीएम यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में करेंगे जनसंवाद

भोपाल। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। जिसे देखते हुए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान प्रदेश के सभी दिग्गज अलग-अलग क्षेत्रों का लगातार दौरा कर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल 28 मार्च यानी आज को गुना और खजुराहो लोकसभा में चुनाव प्रचार पर रहेंगे।  इस दौरान सीएम यादव ईसागढ़ में जनसंवाद करेंगे और चंदला में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंंगे।

इसके साथ ही सीएम यादव चंदेरी विधानसभा के ईसागढ़ में पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसंवाद करेंगे। छतरपुर के चंदला में पार्टी प्रत्याशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज 11.40 बजे भोपाल से गुना लोकसभा की चंदेरी विधानसभा के ईसागढ़ पहुंचकर में जनसंवाद करेंगे।

बता दे की सीएम मोहन यादव दोपहर 3 बजे खजुराहो लोकसभा के छतरपुर के चंदला में जनसभा को सम्बोधित करेंगे और शाम 5 बजे स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट कर छतरपुर के ग्राम बसारी पहुंचेगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाम 7 बजे ग्राम बसारी में आयोजित बुंदेली उत्सव में शामिल होंगे और रात्रि 8.40 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन