Breaking News in Hindi

आटो रिक्शा चोरी कर बदल दिए थे नंबर आरोपित इंदौर से गिरफ्तार

 उज्जैन  तोपखाना में खड़ी आटो चोरी करने के बाद आरोपित ने उसके नंबर बदल दिए और इंदौर में चला रहा था। महाकाल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आटो बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि जमील खान निवासी तोपखाना का आटो उसके घर के बाहर से अज्ञात बदमाश ने शुक्रवार रात को चोरी कर ल‍िया था। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में आटो इंदौर रोड की ओर जाते हुए नजर आया था।

पुलिस ने निनोरा टोल नाके पर लगे कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान इंदौर के मूसाखेड़ी निवासी पप्पू के रूप में की। पुलिस ने इंदौर के अरविंदो मेडिकल कालेज के समीप से आटो बरामद कर आरोपित पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने वाहन चाेरी करने के बाद उसके नंबर बदल दिए थे।

पुलिस को आटो में एक बैग भी मिला है। जिसमें महिला के कपड़े रखे हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपित किसी का बैग भी चुराकर लाया होगा। इस मामले में अब आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Posted By: Hemant Kumar Upadhyay

Mp

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...