Breaking News in Hindi

आधी रात को Swiggy पर महिला ने दिया ऐसा ऑर्डर, हक्का-बक्का रह गया डिलीवरी बॉय

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक महिला ने स्विगी से खाना नहीं बल्कि साड़ी ऑर्डर कर डाली. आधी रात को महिला द्वारा साड़ी का ऑर्डर मिला तो डिलीवरी बॉय भी हैरान रह गया. महिला ने इसका पोस्ट सोशल मीडिया X पर शेयर किया और अपना एक्सपीरियंस लोगों को बताया. महिला की इस पोस्ट को अब तब 1 लाख 70 हजार यूजर देख चुके हैं. कई यूजर्स ने तो पोस्ट पर चटकारे भी लिए.

नीरजा शाह नामक महिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला. लिखा- मैंने अंतिम मिनट के ओणम प्लानिंग के लिए @SwiggyInstamart पर एक साड़ी ऑर्डर की. मुझे बैंगलोर बहुत पसंद आया.” महिला का पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया. महिला ने कहा कि मेरा ऑर्डर देख तो स्वीगी डिलीवरी बॉय भी हैरान रह गया. उसने शायद कल्पना भी नहीं की होगी कि आखिर आधी रात को कोई साड़ी भी मंगवा सकता है.

महिला के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी. एक ने लिखा- मैंने फ्लाइट पर चढ़ने से पहले इसी तरह एक बार प्रेशर कुकर ऑर्डर किया था. मुझे वो कुकर न्यूयॉर्क अपने दोस्त के पास ले जाना था. दूसरे यूजर ने लिखा- इस तरह आधी रात को कोई अगर साड़ी मंगवाएगा तो सामने वाला तो डरेगा ही. अन्य यूजर ने लिखा- यह सब देख ‘स्त्री’ फिल्म की याद आ गई. वहीं, एक ने लिखा- क्या तुम्हें साड़ी बनी बनाई मिली? एक ने लिखा- बेचारा स्वीगी बॉय, डरता नहीं तो क्या ही करता.

महिला ने किया स्वीगी का धन्यवाद

इसके साथ ही महिला ने स्वीगी का धन्यवाद भी किया. कहा- अंतिम समय में स्वीगी ने मेरी मदद की. स्वीगी केयर ने भी इस पर रिप्लाई दिया. लिखा- हमें फिर ओणम की मिठाई खिलाइये.ट

दक्षिण भारत में ओणम का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. विशेषकर इस त्योहार को केरल में मनाया जाता है. लेकिन दक्षिण भारत के अन्य राज्यों जैसे, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी ओणम त्योहार को लोग हर्षोल्लास से मनाते हैं. इस बार ओणम का त्योहार 6 से 15 सितंबर तक मनाया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...