Breaking News in Hindi

आसाराम को देना होगा सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों का खर्चा, जमा करना होगा पैसा… तभी मिलेगा पैरोल

राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम बापू को भले ही इलाज के नाम पर सात दिन का पैरोल दे दिया, लेकिन इस दौरान उनकी सुरक्षा में आने वाले पूरा खर्च उन्हें खुद उठाना होगा. इस खर्चे में सुरक्षा के लिए उनके साथ रहने वाले पुलिस कर्मियों के वेतन भत्ते भी शामिल हैं. इसमें आने वाला पूरा खर्चा पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर तय करेगा. इसके बाद संभावित खर्चे की पूरी रकम आसाराम बापू को पहले ही पुलिस कमिश्नरेट में जमा करानी होगी. इस मामले में पुलिस कमिश्नरेट ही तय करेगा कि आसाराम बापू के साथ कितने और किस रैंक के पुलिसकर्मी जाएंगे.

इस हिसाब से संभावित खर्चे में कमी या बढोत्तरी भी हो सकती है. जोधपुर जेल अधीक्षक प्रदीप लखावत के मुताबिक आसाराम बीमार हैं और अभी एम्स में भर्ती हैं. एम्स से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए महाराष्ट्र ले जाया जाएगा. इसके लिए उन्हें पहले दो जमानती और निजी बॉन्ड पेश करने होंगे. इसके बाद उन्हें जोधपुर जेल से पुलिस की सुरक्षा में सात दिन के लिए पैरोल दी जाएगी. उन्होंने बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश जेल प्रबंधन और पुलिस कमिश्नरेट को मिल चुके हैं.

इलाज के लिए महाराष्ट्र जाने वाले हैं आसाराम

ऐसे में अब आसाराम की ओर से जब भी यहां से पैरोल पर जाने के लिए लिखित आग्रह किया जाएगा, इसके लिए जरूरी औपचारिकता शुरू कर दी जाएगी और खर्चों के भुगतान के बाद यहां से रवाना कर दिया जाएगा. गुरुकुल की नाबालिग लड़की से रेप के मामले में उम्र कैद काट रहे आसाराम बापू इस समय जोधपुर जेल में बंद हैं. वह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं. इसी बीमारी की वजह से दो दिन पहले उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एम्स में भर्ती होने के साथ ही उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट में अर्जी लगाकर अपना इलाज महाराष्ट्र में कराने का आग्रह किया था. हाईकोर्ट ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए कुछ शर्तों के साथ उन्हें 7 दिनों का पैरोल दे दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...