Breaking News in Hindi

इंदौर उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम फिर सुधरे

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी में नीचे दामों पर लेवाली बढ़ने के कारण कीमतों में गति देखी जा रही है। कामेक्स पर सोने का भाव स्पाट 1938 डालर प्रति औंस और चांदी 23.63 डालर प्रति औंस पर ट्रेड करती देखी गई। हालांकि, अभी भी ग्लोबल मार्केट में सोना तीन हफ्तों के निचले स्तर पर चल रहा है। विदेशी तेजी का असर इंदौर में भी देखा गया।

इंदौर में सोना कैडबरी आंशिक बढ़कर 60625 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी भी आंशिक सुधरकर 73050 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। ज्वेलर्स का कहना है कि शेयर मार्केट में रौनक लौटने लगी है, जिसे ध्यान में रखते हुए बुलियन मार्केट में आगे सीमित रूप से तेजी-मंदी का माहौल ही रहने की उम्मीद है। कामेक्स सोना घटकर ऊपर में 1938 तथा नीचे में 1932 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.63 व नीचे में 23.37 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 60625 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 60800 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 55690 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 60550 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 73050 रुपये, चांदी टंच 73150 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 73950 रुपये प्रति किलो बोली गई। गुरुवार को चांदी 73000 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 60750 रुपये तथा सोना रवा 60650 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 73200 रुपये तथा चांदी टंच 73000 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 60900 रुपये तथा सोना रवा 60850 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 73500 तथा चांदी टंच 73600 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...