Breaking News in Hindi

इंदौर की सड़कों पर दौड़ लगाकर फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने दिया बड़ा संदेश, बोले – इस शहर की गलियों में बीता बचपन..

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में कोल इंडिया इंदौर मैराथन 2024′ की थीम पर आयोजित हुई मैराथन एआईएम की दसवीं मैराथन थी। यह मैराथन सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए आयोजित की गई थी।आज इस मैराथन में फिल्म अभिनेता सोनू सूद इंदौर की सड़कों पर दौड़ लगाते नजर आए। इस मौके पर सोनू सूद ने कहा कि ‘इंदौर से बहुत पुराना नाता है। यहां की गलियों में बचपन बीता है।

सोनू सूद ने कहा कि स्वच्छता में तो इंदौर नंबर वन है ही अब फिटनेस में भी नंबर वन बनने की तैयारी है’। मैराथन में सोनू के साथ बड़ी संख्या में भीड़ थी। अलग-अलग कैटेगरी में हुई दौड़ में शहर के राजवाड़ा और नेहरू स्टेडियम पर बड़ी संख्या में मैराथन में लोग शामिल होने के लिए पहुंचे थे। मैराथन में शामिल होने के लिए युवा, बुजुर्ग और फैमिली के साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके बाद सेहत के प्रति लोगों को जागरुक किया गया। सोनू सूद ने भी लोगों के बीच डॉस किया।

फुल मस्ती में लोग नाचते-झूमते रहे। मैराथन की शुरूआत अलग-अलग जगहों से हुई। जो सुबह से शुरू होकर  दोपहर में नेहरू स्टेडियम में समाप्त हुई। आपको बता दें कि मैराथनमें शामिल होने के लिए फिल्म अभिनेता सोनू सूद एक दिन पहले ही इंदौर पहुंच गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप