Breaking News in Hindi

इंदौर के जीएनटी मार्केट में लकड़ी की दुकानों में भीषण आग, मशीनें भी जली

इंदौर। पटाखों के शोर के बीच इंदौर में कईं जगह पर आग लगने की घटनाएं हुई। जीएनटी मार्केट में लकड़ी की दुकानें जलकर खाक हो गईं। दुकानों में रखी मशीनें भी जल गई हैं। इसी तरह कार और आफिस भी आग की चपेट में आए हैं।

फायर ब्रिगेड के मुताबिक, धार रोड़ स्थित जीएनटी मार्केट में गुरविंदर सिंह की दुकान में आग लगी थी। दुकान में प्लायवुड, वर्टिकल बोर्ड सहित अन्य सामान रखा था। आग ने भीषण रूप ले लिया। दमकलकर्मी आग पर नियंत्रण करते इसके पूर्व उसने बसंतीलाल पटेल और यूसुफ हुसैन की फर्नीचर दुकान को चपेट में ले लिया।

बदमाशों ने कारों में लगाई आग

फायर ब्रिगेड के मुताबिक, जीएनटी मार्केट के अलावा सिंधी कालोनी में घर और तिलक नगर में कारों में आग लगी है। तिलक नगर थाना पुलिस के मुताबिक, साईंनाथ कालोनी में दो कारें घर के बाहर खड़ी थी, जिसमें आग लग गई। शिकायतकर्ता जितेंद्र ने बताया कि आग हेलमेट लगाकर आए बदमाशों द्वारा लगाई गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....