Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

इंदौर में टायर के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम, आग बुझाने का प्रयास जारी…

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक टायर गोदाम में अचानक आग लग गई। आपको बता दें कि आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। आग लगने के बाद आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। यह घटना भवरकुआं थाना क्षेत्र की है। आपको बता दें भंवरकुआं थाना क्षेत्र में आने वाले ट्रांसपोर्ट नगर में टायर गोदाम में यह आग लगी है।

यहां पर आसपास बने घरों के लोग भी घरों से बाहर निकल गए हैं। फिलहाल दमकल की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग किन कारण के चलते लगी है इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। टायर गोदाम के आसपास बनी अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.