Breaking News in Hindi

इजरायल से निकाले गए भारतीयों ने किया सरकार का धन्यवाद, दिल्ली पहुंचते ही लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे

इजरायल-हमास संघर्ष के बीच भारतीयों को वापिस लाना शुरू कर दिया है। अब तक सैंकड़ों भारतीय अपने घरों में वापिस लौट गए है। इस बीच, इजरायल से निकाले गए भारतीय नागरिकों ने ऑपरेशन अजय को एक अच्छी पहल बताया है। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही “भारत माता की जय” के नारे लगाते हुए सरकार को धन्यवाद दिया। दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने निकाले गए लोगों का स्वागत किया।

एएनआई से बात करते हुए, इजरायल से लौटीं भारतीय नागरिक प्रीति शर्मा ने कहा, “मुझे लगता है कि यह भारत सरकार की एक बहुत अच्छी पहल है और मैं इस पहल के लिए हमारे मंत्री जयशंकर को धन्यवाद करती हूं। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि भारत पहला देश है जिसने इजरायल में फंसे अपने देशवासियों को सुरक्षित निकाला है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारे परिवार बहुत खुश है और वह सरकार के आभारी है।

एक अन्य भारतीय नागरिक ललित ने कहा कि यह उनके लिए “सच्ची निकासी” थी और भारत की इस “ऑपरेशन अजय” योजना को अच्छी पहल बताया है। उन्होंने बताया मैं वहां फंस गया था और मैंने उड़ानें बुक की थीं, लेकिन मेरी छह उड़ानें रद्द हो गईं। मेरे घर का पट्टा भी समाप्त हो गया था। मेरी बेटी और पत्नी मेरे साथ थीं। यह मेरे लिए सच्ची निकासी है। उन्होंने कहा मैं दूतावास और भारत सरकार को धन्यवाद करता हूं”।

ऑपरेशन अजय’ के तहत इजराइल से 197 भारतीय नागरिकों को लेकर तीसरी उड़ान रविवार को दिल्ली पहुंची है। यह उड़ान कल तेल अवीव से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इजराइल में भारतीय दूतावास ने एक्स को बताया कि ऑपरेशन अजय की तीसरी उड़ान तेल अवीव से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। दूतावास सभी को सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं देता है। ” इजराइल से लौटे एक भारतीय नागरिक ने एएनआई को बताया, “हम भारत सरकार के आभारी हैं। हमें वहां डर लग रहा था, हम इस पहल (ऑपरेशन अजय) के लिए सरकार के आभारी हैं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप