Breaking News in Hindi

इस योजना के तहत होनहार विद्यार्थियों के सपने हो रहे साकार, निःशुल्क दी जा रही ये सेवा

 भोपाल। जनजातीय वर्ग के होनहार विद्यार्थियों के सपने अब मध्यप्रदेश सरकार पूरा कर रही है। राज्य सरकार की आकांक्षा योजना का लाभ लेकर उच्च अध्ययन के जनजातीय वर्ग के विद्यार्थी अपना भविष्य गढ़ रहे हैं। जनजातीय कार्य विभाग की आकांक्षा योजना में इसी साल नीट प्रवेश परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग के लिए बुरहानपुर जिले से दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है। ये दोनों विद्यार्थी अगले दो साल तक नीट की आवासीय कोचिंग विद्याश्री एज्युकेशन एकेडमी, इंदौर में निःशुल्क प्राप्त करेंगे।

विभाग की योजना अनुसार, प्रदेश के जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं में अध्ययरत रहते हुए ही उनके संभागीय मुख्यालयों में प्रतिष्ठित संस्थाओं के जरिये राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (जेईई, नीट/एम्स, क्लेट) की तैयारी के लिए कोचिंग दिलाई जाती है। संबंधित कोचिंग संस्थाओं द्वारा पाठ्यक्रमवार प्रवेश चयन परीक्षा आयोजित की जाती है। कक्षा 10वीं में 60 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी एमपीटास पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करते हैं। प्रवेश चयन परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट सूची एवं स्वीकृत सीट के अनुसार इन कोचिंग संस्थाओं में प्रवेश दिया जाता है।

इस योजना में विद्यार्थियों को कोचिंग के साथ-साथ आवास सुविधा तथा कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं में पढ़ने की निःशुल्क सुविधा दी जाती है। बुरहानपुर जिले के जनजातीय विकासखण्ड खकनार के उत्कृष्ट विद्यालय में बच्चों को आधुनिक तकनीक के जरिये शिक्षा दी जा रही है। यहां छात्र-छात्राओं को एलईडी टीवी पर वीडियो दिखाते हुए बड़ी आसानी से पढ़ाया जा रहा है। वहीं कम्प्यूटर कक्षा में छोटे बच्चे भी कम्प्यूटर चलाना सीख रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...