Breaking News in Hindi

उत्तर भारत में ‘बरस रही आग’, इस राज्य में जीरो डिग्री तक पहुंचा पारा, कर सकते हैं छुट्टियों का प्लान

जहां देश के कई हिस्सों में सूरज देवता ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है वहीं अभी कुछ पहाड़ी क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां अभी भी प्रकृति मेहरबान है. लगभग आधा अप्रैल का महीना बीत चुका है और भीषण गर्मी की मार पूरा उत्तर भारत झेल रहा है. ऐसे में लोग छुट्टियों के मौसम में पहाड़ों पर जाकर गर्मी से आराम पाने की कोशिश कर रहे हैं.

हिमाचल प्रदेश में अब तक गर्मी से थोड़ी राहत है. प्रदेश में मौसम ठंडा है और अब भी शिमला, मनाली, लाहौल स्पीति के अलावा और ऊपरी इलाकों में ठंड पड़ रही है. अभी भी तेज बारिश और बर्फबारी की वजह से लाहौल घाटी में पारा 0 डिग्री तक लुढ़क गया है.

हिमाचल में हो रही झमाझम बारिश

बीते 12 घंटे की बात करें तो हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है. मौसम विभाग के हिसाब से हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 12 घंटों में मनाली, मंडी, चंबा, कांगड़ा और लाहौल में झमाझम बारिश हुई है. साथ ही मनाली के कोठी में 63 एमएम, मनाली शहर में 35.0, चंबा के जोत में 30.8, चंबा शहर में 41, डलहौजी में 28.0, लाहौल के केलांग में 22.0, कुल्लू के कसोल में 19.0 और कांगड़ा में 17.2 एमएम बारिश हुई है. इसी तरह शिमला, कुफरी, नारकंडा और मंडी में हल्की बारिश दर्ज की गई है.

सैलानियों के खिले चेहरे

बारिश के बाद से वादी में मौसम बेहद खुशनुमा बना हुआ है जिससे सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं. लोग बढ़िया मौसम में घूम रहे हैं. वहीं अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो पूरे उत्तर भारत में इस वक्त हालत काफी खराब है. तेज धूप ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है. तचन और गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं. हरियाणा के कई जिलों में पारा 35 डिग्री से ऊपर है. दिल्ली का भी यही हाल है. ऐसे में लोग पहाड़ों का रूख कर रहे हैं. हिमाचल घूमने आ रहे हैं तो अपने साथ गर्म कपड़े जरूर लाएं, क्योंकि यहां रात में ठंड काफी बढ़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार, लाहौल स्पीति के केलान्ग में न्यूनतम पारा 0.1 डिग्री दर्ज हुआ है. इसी तरह शिमला में अधिकतम पारा 19 डिग्री है. शिमला में न्यूनतम पारा 11.6, धर्मशाला 13, मनाली 3.6 डिग्री, डलहौजी 6.7 और कुफरी में 9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप