Breaking News in Hindi

उदयपुर कांड में छात्र का हुआ अंतिम संस्कार, आज भी पूरे इलाके में जवान तैनात, इंटरनेट बंद

राजस्थान के उदयपुर में चार दिन पहले हुए खूनी संघर्ष के दौरान एक छात्र देवराज की मौत के बाद भी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा. इस घटना को लेकर अभी दोनों समुदाय के लोग आक्रोशित हैं. इसी बीच मंगलवार की सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद छात्र देवराज का शव परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद परिजनों ने अशोक नगर मोक्षधाम पर अंतिम संस्कार किया है. देवराज को उसके पिता और चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी. इस मौके पर शहर के सैंकड़ों लोग मौजूद रहे.

उधर, हालात को देखते हुए पूरे नगर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस के मुताबिक सुबह करीब साढ़े चार बजे शव परिजनों को सौंप दिया गया. जैसे ही देवराज का शव उसके घर पहुंचा, घर की महिलाएं चित्कार करने लगी. उसकी मां बेसुध होकर गिर पड़ी.इसके बाद करीब साढ़े छह बजे खेरोदीवाड़ा से शव यात्रा निकाली गई. अमल का कांटा, अस्थल मंदिर, बापू बाजार, बैंक तिराहा, देहली गेट, शास्त्री सर्कल होते हुए देवराज की शव यात्रा अशोक नगर मोक्ष धाम पहुंची.

अशोक नगर मोक्षधाम पर हुआ अंतिम संस्कार

इस दौरान नगर के सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल रहे और पारंपरिक रीति रिवाज के मुताबिक अंतिम संस्कार किया गया. पुलिस के मुताबिक चार दिन पहले दो छात्रों के बीच हुए चाकूबाजी हुई थी. इस दौरान चाकू लगने से छात्र देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया था. अस्पताल में चार दिन तक जीवन और मृत्यु से जूझने के बाद आखिरकार सोमवार की रात उसने दम तोड़ दिया. मंगलवार की सुबह उसका शव एमबी हॉस्पिटल से प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में परिजनों को सुपुर्द किया गया.

उदयपुर में फिर बंद कराया इंटरनेट

देवराज की अंतिम यात्रा में उदयपुर में शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, पूर्व वल्लभनगर विधायक पति गजेन्द्रसिंह शक्तावत सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए. इस घटना को लेकर नगर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने एक बार फिर उदयपुर जिले में इंटरनेट बंद करा दिया है. पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी तरह के अफवाह में ना पड़े और ना ही किसी तरह की अफवाह को फैलाने की कोशिश करें. चेतावनी दी है कि ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में राजस्थान सरकार के निर्देश पर उदयपुर प्रशासन ने रविवार को आरोपी छात्र के घर पर बुलडोजर चलाया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....