Breaking News in Hindi

एक माह से नाबालिग बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था सौतेला पिता

भोपाल। छोला मंदिर इलाके में एक कलियुगी पिता एक महीने से अपनी सौतेली नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। बीते दिनों नाबालिग के पेट में दर्द उठा तो उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई, जिसके बाद रविवार को मां-बेटी ने छोला थाने पहुंचकर आरोपित के विरुद्ध शिकायत की।

पुलिस के मुताबिक नाबालिग की मां ने करीब 16 वर्ष पहले अपने पति को छोड़ दिया था और आरोपित से शादी की थी। 16 वर्षीय किशोरी छोला मंदिर की रहने वाली है। वह अपनी मां और सोतेले पिता सहित अन्य भाई-बहन के साथ रहती है।

किशोरी ने बताया कि करीब एक महीने पहले जब छोटे भाई-बहन बाहर खेलने गए थे, तभी सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वह इसके बाद भी कई बार उसका यौन शोषण कर चुका है। रविवार को उसके पुलिस थाने में शिकायत की गई तो वह घर से फरार हो गया, पुलिस उसकी जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक?