Breaking News in Hindi

एक शख्स की चार पत्नियां… चौथी को खुश करने के लिए तीसरी के लिए चुराए गहने

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक भाई साहब ने एक, दो, तीन नहीं बल्कि चार शादियां की. बिना किसी को बताए शख्स ने नॉनस्टाप चार शादियां कर डाली. इतना ही नहीं शख्स ने अपनी तीसरी पत्नी की गहना चुराया और चौथी को गिफ्ट कर दिया. शख्स के अपनी चार पत्नियों से 6 बच्चे भी हैं.

शख्स का ने अपनी तीसरी पत्नी का करीब 50 ग्राम सोना चौथी पत्नी को दे दिया, जब घर से गहना गायब होने की बात शख्स के बेटे को पता चली तो वह घर छोड़कर जाने की बात कहने लगा और अपने पिता की जमकर कुटाई की. पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है.

सरकारी कर्मचारी हैं भक्तवत्सल

चार बार शादी कर चुके भक्तवत्सल ‘कृष्ण भाग्य जल निगम’ में सेकेंड ग्रेड असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्होंने एक के बाद एक चार शादियां की और सभी से शादियां बिना किसी को तलाक दिए की. भक्तवत्सल के चार पत्नियों से 6 बच्चे भी हैं. भक्तवत्सल की पहली पत्नी कविता, दूसरी पत्नी सावित्री, तीसरी पत्नी नागरत्नम्मा और चौथी पत्नी का नाम पद्मावती है. इन्होंने गैरकानूनी तरीके से एक के बाद एक चार शादियां कर लीं. भक्तवत्सल ने चौथी पत्नी के लिए तीसरी के गहने चुरा लिए, जिसकी जानकारी उनके बेटे को पता चल गई. बेटा ये जानकर बहुत गुस्सा हुआ.

भक्तवत्सल ने बताया कि उसकी पत्नी सभी पत्नियां आपस में झगड़ा करती हैं. वह सबसे बहुत परेशान है. उसने चौथी पत्नी को खुश करने के लिए तीसरी के गहने चुरा लिए, जिसकी बात बेटे को पता चल गई और उसने पिता को पीट दिया. बेटे और मां ने मिलकर भक्तवत्सल की जमकर कुटाई की. उनके ऊपर थप्पड़ों और लात घूसे की बौछार होती रही. पति देव का बकायदा कॉलर पकड़कर पत्नी ने जमकर उनको कूटा और घसीटकर बाह लेकर गए. भक्तवत्सल अपनी जान बचाकर वहां से भाग भी नहीं पाए और खूब कूटे गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास