Breaking News in Hindi

एक से 5 साल तक के बच्चों को लगने जा रही जापानी बुखार की वैक्सीन, इस दिन से शुरू होने जा रहा अभियान

इंदौर। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी हुई एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। इन दिनों प्रदेश में जापानी बुखार के कई केस सामने आ रहे है जिसके चलते सरकार इस मामले में गंभीरता दिखाते हुआ बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत सरकार जापानी बुखार से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान चलाने जा रही है।

28 फरवरी से लगेगा टीका

इंदौर में 28 फरवरी से जापानी बुखार की वैक्सीन लगाई जाएगी। ये टीका 1 साल से 15 साल तक के बच्चों को लगाया जाएगा। इस दायरे में इंदौर के 12 लाख बच्चे चिंहित किए गए है। जापानी इंसेफलाइटिस के केस इंदौर में भी दर्ज हो चुके हैं। केस सामने आने के बाद से अभियान चलाने की प्लैनिंग हो रही थी। जिसे 28 फरवरी से अंजाम दिया जाएगा।

क्या है जापानी बुखार

यह बीमारी फ्लेविवायरस (पीत विषाणु) से संक्रमित मच्छर के काटने से होती है, लेकिन एक व्यक्ति से दूसरे में नहीं फैलती। जिन इलाकों में धान की खेती ज्यादा होती है, वहां यह बीमारी ज्यादा मिलती है। धान के खेतों में इस वायरस से संक्रमित मच्छरों की संख्या ज्यादा होती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप