Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और दिव्या दत्ता पहुंची संसद, महिला आरक्षण को बताया ऐतिहासिक

नई दिल्ली। संसद के लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बुधवार को पारित हो गया है। अब राज्यसभा में इसको लेकर चर्चा हुई। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी महिला हस्तियों को संसद में विशेष रूप से आमंत्रित किया है। गुरुवार को संसद में एक्ट्रेस में तमन्ना भाटिया और दिव्या दत्ता भी पहुंची।

तमन्ना बोलीं, यह बिल बहुत जरूरी

संसद में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का लोकसभा में पारित होना हमारे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण हैं। यह बिल हमारे लिए बहुत जरूरी है। विश्व में महाशक्ति बनने की ओर ये भारत का पहला कदम होगा।

दिव्या दत्ता बोलीं- पीएम मोदी ने की पहल

एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हम आज यहां नई संसद में आए हैं। यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इसका हिस्सा बनना हम सभी के लिए खुशी की बात है। पहल करना बहुत जरूरी है। ये पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की है, इससे प्रोत्साहन मिलता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.