Breaking News in Hindi

कमलनाथ छोड़ देंगे कांग्रेस या थामेंगे भाजपा का दामन? आज हो सकता है बड़ा ऐलान, इस बात पर बनी सहमति !

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस के दिग्गज नेता के पिछले करीब 48 घंटे से भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि कांग्रेस नेताओं व खुद कमलनाथ ने भी इन्हें महज अफवाह बताया है और कहा है कि वे कहीं नहीं जा रहे। लेकिन कयासों का दौर अभी भी जारी है और माना जा रहा है कि कमलनाथ अपने बेटे और कई समर्थक विधायक और स्थानीय नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इन खबरों से न केवल कांग्रेस की टेंशन बढ़ी है बल्कि दूसरी ओर बीजेपी के लिए भी थोड़ी बहुत परेशानी दिख रही है।

राजनीति से सन्यास ले सकते हैं कमलनाथ

कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच सूत्रों के हवाले से एक खबर निकलकर सामने आई है कि कमलनाथ अपना सफर समाप्त करके राजनीतिक सन्यास ले सकते हैं। कमलनाथ के करीबी सूत्रों की मानें तो वो राजनीति से सन्यास की घोषणा कर सकते हैं। इसकी एक वजह यह है कि भाजपा में कमलनाथ को शामिल करने पर सहमति नहीं बन रही है। दूसरी, सिख दंगों के कारण भाजपा एक समुदाय को नाराज नहीं करना चाहती है। वहीं नकुलनाथ के भाजपा में जाने पर अभी भी अटकलों का बाजार गर्म है।

जीतू पटवारी ने कयासों को बताया गलत, लेकिन कांग्रेस को लग सकता है जोर का झटका

भले ही पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कमलनाथ और नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरों को निराधार बताया हो लेकिन यदि कमलनाथ कांग्रेस नहीं भी छोड़ते हैं और नकुलनाथ भाजपा में शामिल होते हैं तो कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि उनके साथ 10 से ज्यादा विधायक और कुछ महापौर भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...