Breaking News in Hindi

बीजेपी देश की नहीं दुनिया की आशा है…भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया संबोधित

दिल्ली/इंदौर: प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय मंत्रीगण एवं पार्टी के करीब 12 हजार कार्यकर्ताओं से सजा हुआ भारत मंडप…यह दृश्य दुनिया की सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का है। जहां अमित शाह राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन ‘भाजपा देश की आशा और इंडी गठबंधन, कांग्रेस की हताशा’ प्रस्ताव को प्रस्तुत किया।

विषय को गंभीरता से संकलित कर देश के गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा दिल्ली में आयोजित हो रहे बीजेपी के राष्ट्रीय महाधिवेशन में बीजेपी देश की आशा विपक्ष की हताशा विषय को देश भर से दिल्ली पहुंचे प्रतिनिधित्व और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रस्ताव रखा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नाड्डा द्वारा इस विषय पर संशोधन के लिए इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को आमंत्रित किया।

पुष्यमित्र भार्गव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री साथ देश के विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री सहित पूरे देश के प्रतिनिधित्व कर रहे पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सहित 12 हज़ार को संबोधित करते हुए कहा कि जी-20 के मध्यम से दुनिया में अपनी साख बनाने वाले और दुनिया का नेतृत्व करने वाले भारत के कदम जिस प्रकार से दुनिया में बढ़ रहे हैं, उस दृष्टि से सिर्फ़ देश नहीं अपितु दुनिया की आशा के रूप के देखा जाता है। इसलिए प्रस्ताव में दुनिया शब्द जोड़ा जाए “देश और दुनिया की आशा और विपक्ष की हताशा” रूप में।

दूसरा देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जब पहली बार प्रधान मंत्री बने और शपथ के पूर्व उन्होंने गंगा घाट पर उन्होंने पूरे देश को संकल्प दिलाया था कि हम स्वच्छ भारत करेंगे। मुझे इस बात की खुशी है कि दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता का सर्वेक्षण भारत में होता है। केवल 9 वर्षों में 79 शहरों के साथ शुरू हुए सर्वेक्षण आज चार हज़ार सात तो सतत्तर शहरों के साथ पूरी दुनिया में भारत की स्वच्छता को स्थापित किया हो जो स्वच्छ भारत का संकल्प है जिसने न केवल देश को स्वच्छ किया बल्कि कांग्रेस के वैचारिक कचरे को आतंकवाद के कचरे को साफ़ करने का काम किया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रस्ताव में स्वच्छ भारत मिशन के आधार पर देश को स्वच्छ करने का जो भाव है। उसको भी सम्मिलित करने का कष्ट करें। इसको देश और दुनिया की आशा नरेंद्र मोदी विषय से शुरू किया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...