Breaking News in Hindi

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं SRK की पत्नी, बिजनेस वुमन होने के साथ प्रोड्यूसर भी हैं गौरी

इंदौर। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। गौरी खान ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा नहीं होने के बावजूद वे बी-टाउन की सबसे स्टाइलिश स्टार वाइफ हैं। गौरी ने अपने बिजनेस से दुनियाभर में नाम कमाया है। आज उनके बर्थडे के खास मौके पर हम आपको उनकी लाइफ के अप्स एंड डाउन के बारे में बताने जा रहे हैं। गौरी एक्टिंग की दुनिया से दूर ही रहती हैं। लेकिन वे हमेशा अपने काम की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। इंटीरियर डिजाइन के क्षेत्र में गौरी काफी सक्सेसफुल रही हैं। आज वे बिजनेस वुमन होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं।

पंजाबी फैमिली में हुआ गौरी का जन्म

गौरी का जन्म 8 अक्टूबर 1970 को पंजाबी फैमिली में हुआ था। वे दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई यहीं से पूरी की है। दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से हिस्ट्री में बीए ऑनर्स करने के बाद गौरी ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया था।

शादी के बाद शिफ्ट हुई मुंबई

साल 1991 में गौरी छिब्बर, शाहरुख खान से शादी के बाद गौरी खान बन गईं। वे अपने पति के साथ मुंबई आ गईं। मुंबई में अपना बिजनेस सेट अप करने के बाद गौरी ने अपने पति शाहरुख के साथ मिलकर 2002 में अपनी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की स्थापना की। गौरी ने प्रोड्यूसर के तौर पर फिल्म मैं हूं ना से हिंदी सिनेमा में एंट्री ली।

डिजाइनर से बनी प्रोड्यूसर

इस फिल्म को फराह खान ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में शाहरुख खान, अमृता राव, सुष्मिता सेन समेत कई स्टार मौजूद थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद गौरी ने फिल्म ओम शांति ओम, पहेली, बिल्लू, चेन्नई एक्सप्रेस, बदला, रईस और जवान जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया। जवान की शानदार सक्सेस के बाद गौरी, शाहरुख की अपकमिंग फिल्म डंकी को भी प्रोड्यूस कर रही हैं।

मन्नत को किया डिजाइन

गौरी प्रोड्यूसर बनने के बाद इंटीरियर डिजाइनर बनीं और इसकी शुरुआत हुई उनके शानदार घर मन्नत से। शाहरुख ने साल 2001 में मुंबई में एक घर खरीदा था। शाहरुख ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने यह घर खरीद तो लिया था, लेकिन उसके इंटीरियर के लिए उनके पास पैसे नहीं थे।

उस समय शाहरुख ने अपनी पत्नी गौरी को 6 मंजिला घर का इंटीरियर करने को कहा। गौरी ने काफी मेहनत और सूझबूझ से मन्नत का शानदार इंटीरियर किया। आज वह घर एक दम महल जैसा दिखाई देता है। इसी के बाद गौरी ने इंटीरियर के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया। साल 2010 में गौरी ने अपनी दोस्त सुजैन खान के साथ एक इंटीरियर प्रोजेक्ट पर काम किया। गौरी और सुजैन ने साथ मिलकर द चारकोल फाउंडेशन को भी लॉन्च कर चुकी हैं।

लॉन्च किया अपना डिजाइनिंग स्टोर

साल 2014 में गौरी ने मुंबई के वर्ली में द डिजाइन सेल नाम से अपना पहला स्टोर लॉन्च किया था। इसके तीन साल बाद गौरी ने डिजाइन स्टूडियो गौरी खान डिजाइन्स को लाॅन्च किया। इब तक गौरी कई बॉलीवुड सितारों का घर डिजाइन कर चुकी हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर एंटीलिया, करण जौहर का बंगला और आलिया भट्ट की वैनिटी वैन से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा का घर भी गौरी ने ही डिजाइन किया है।

इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन गौरी

गौरी के डिजाइनिंग स्टोर की कीमत 150 करोड़ है। वे बॉलीवुड की सबसे रईस स्टार वाइफ हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौरी की कुछ संपत्ति 1600 करोड़ रुपये है। मुंबई से लेकर दिल्ली, अलीबाग, लंदन, दुबई और लाॅस एंजेलिस में भी उनकी करोड़ों की प्रापर्टी है। वहीं, बेंटले काॅन्टिनेंटल जीटी जैसी कई लग्जरी गाड़ियां गौरी के पास है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास