Breaking News in Hindi

‘कहते थे अनुच्छेद 370 हटा तो खून खराबा होगा, हटाने पर एक पत्ता तक न हिला’, चुनावी रैली में बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है जिसके अंदर देश में घुसपैठियों को रोकने का साहस है तथा कांग्रेस एवं विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं के लिए ऐसा करना संभव नहीं है। उन्होंने 17 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले धार जिले के मनावर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मोदी जी ने देश में घुसपैठियों को रोकने का काम किया है और ऐसा करना कांग्रेस और ‘इंडिया’ गुट के नेताओं के लिए संभव नहीं है।”

उन्होंने लोगों से सवाल किया कि घुसपैठियों को रोकना चाहिए या नहीं? शाह ने कहा कि यह मोदी सरकार ही थी जिसने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया था कि इससे खून-खराबा हो जाएगा, हालांकि कुछ नहीं हुआ। गृह मंत्री ने कांग्रेस पर देश की संस्कृति को नष्ट करने का आरोप लगाया और कहा कि यह मोदी सरकार थी जिसने कांग्रेस को ऐसा करने से रोका और संस्कृति को पोषित किया।

उन्होंने लोगों से भाजपा को वोट देने का आग्रह करते हुए कहा कि इस बार लोग तीन दिवाली मनाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘पहली रविवार को; दूसरी तीन दिसंबर को, जब विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे; और तीसरी, 22 जनवरी को जब अयोध्या में भगवान राम का अभिषेक होगा।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...