Breaking News in Hindi

कांग्रेस का हमला – मोदी की गारंटी…वोट के बदले मिलेगी महंगाई की गारंटी

कांग्रेस ने खुदरा मुद्रास्फीति में एक बार फिर तेजी आने को लेकर आज आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पिछले साढ़े नौ वर्षों में जनता को ‘महंगाई की गारंटी’ मिली है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि महंगाई को नियंत्रित करने में सरकार की विफलता को छिपाने के लिए तरह-तरह के मुद्दे उछाले जा रहे हैं।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, खुदरा मुद्रास्फीति में एक बार फिर तेजी आई है। सब्जी, अनाज समेत खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में बढ़कर तीन महीने के उच्च स्तर 5.55 प्रतिशत पर पहुंच गयी। रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी की गारंटी है महंगाई की गारंटी! भाजपा आजकल प्रधानमंत्री की गारंटी की बात कर रही है।

मोदी की गारंटी है महंगाई की गारंटी!

भाजपा आजकल प्रधानमंत्री की गारंटी की बात कर रही है। उनकी और गारंटियों का तो पता नहीं लेकिन एक गारंटी जो देश को पिछले साढ़े 9 वर्षों से मिली हुई है वह है महंगाई की गारंटी।

इस सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई पहले ही 45 वर्षों का रिकॉर्ड… pic.twitter.com/VeY8qN00db

— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) December 13, 2023

उनकी और गारंटियों का तो पता नहीं, लेकिन एक गारंटी जो देश को पिछले साढ़े 9 वर्षों से मिली हुई है वह है महंगाई की गारंटी।” उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई पहले ही 45 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। रमेश ने कहा, ‘‘ज़रूरी चीज़ों के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने के कारण अब खुदरा महंगाई दर 5.5 फीसदी पर पहुंच गई है।” उन्होंने दावा किया, ‘‘महंगाई को नियंत्रित करने में प्रधानमंत्री पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। यह उनकी सरकार की एक ऐसी नाकामी है जिसे छिपाने के लिए वे तरह-तरह के मुद्दे उछालते रहते हैं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....