Breaking News in Hindi

कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा पर बोले मंत्री प्रह्लाद पटेल, जब साख खत्म हो जाती है तो कुछ काम नहीं आता

इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा पर बड़ा बयान दिया है। मंत्री पटेल ने कहा, जब साख खत्म हो जाती है तो कोई भी उपक्रम काम नहीं आता है। बात भरोसे की होती है, प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की वजह से देश का नौजवान और गरीब उनसे सीधे तौर पर जुड़ा है। बता दें साल 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद भारत न्याय यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद ने ओंकारेश्वर में किया दर्शन-पूजन

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार रात ओंकारेश्वर पहुंचे। परिवार के साथ भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन और शयन आरती में शामिल हुए। बुधवार को निरंजनी अखाड़े और सोनी धर्मशाला ब्रह्मपुरी में बाबाश्री के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। दोपहर में भोजन प्रसादी उपरांत उज्जैन के लिए रवाना हो गए। ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन उपरांत प्रहलाद सिंह पटेल ने मीडिया चर्चा में कहा कि नर्मदा के प्रत्येक भक्त को ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर से नर्मदा परिक्रमा प्रारंभ कर अंत में ओंकारेश्वर आना होता है, तब परिक्रमा पूरी होती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...