Breaking News in Hindi

कांतिलाल भूरिया की थाना कोतवाली में BJP नेताओं ने कराई FIR, बोले- CM पर की अपमानजनक टिप्पणी

खंडवा। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया के भाषण पर भाजपा ने आपत्ति दर्ज करवाई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर अपमान करने का आरोप भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने लगाया है।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक व इंदौर संभाग के प्रभारी अधिवक्ता देवेंद्र सिंह यादव, जिला सह संयोजक विजय चौधरी और इंटरनेट मीडिया प्रभारी राहुल बिसेन ने थाना कोतवाली पहुंचकर भूरिया के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

ऐसे नेताओं पर हो उचित कार्रवाई

अधिवक्ता यादव ने शिकायत में बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दशकों से जनता को अपना परिवार मानकर योजनाओं के माध्यम से सेवा कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के नेता बौखलाहट में इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है। कांग्रेस के इन नेताओं पर उचित कार्रवाई की जाए। भूरिया ने हरसूद की सभा में स्थानीय भाजपा विधायक और वन मंत्री विजय शाह के संबंध में भी अनर्गल व आपत्तिजनक बातें कहीं, इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...