Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

कानपुर में लव जिहाद! माला, कलावा और तिलक का छलावा…धर्म बदलकर की शादी, मुकदमा दर्ज

कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को अपहरण करने के बाद जबरन धर्मांतरण कराकर शादी करने का मामला सामने आया है. घटना में आरोपी ने दोस्ती के बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस ने नाबालिग को बरामद करके बयान दर्ज कराए हैं, जिसमें उसने कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं. वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने इस मामले में पहले केवल अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन अब इसमें दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट जैसी धाराएं भी जोड़ी गई हैं.

घटना का जानकारी देते हुए बाबूपुरवा के एक मोहल्ले में रहने वाले पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी 17 साल की बेटी इंटर की छात्रा है. वह 14 अक्टूबर को स्कूल से वापस आते समय लापता हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में पीड़िता पिता की तहरीर पर इलाकाई निवासी निहाल खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दूसरे जिले से गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया था.

आरोपी ने निशांत बनकर की थी दोस्ती

बाबूपुरवा पुलिस की पूछताछ में निहाल खान ने बताया कि उसने निशांत बनकर नाबालिग लड़की से दोस्ती की थी. वहीं पीड़ित लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि मोहल्ले का ही एक निहाल खान नाम का युवक उनकी लड़की के पीछे पड़ा हुआ है और उसे बहला फुसला रहा है. जिसके बाद उसने 14 अक्टूबर को लड़की को मिलने के लिए बुलाया और फिर उसको जबरन अपने साथ लेकर चला गया था.

जबरन धर्मांतरण कराया

इसके बाद परेशान घर वालों ने अपनी बेटी को काफी देर तलाश किया, लेकिन जब वह नहीं मिली तो नजदीकी थाने में उसके अपहरण होने की जानकारी दी और शक के आधार पर निहाल खान का नाम बताया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को उसके चंगुल से छुड़ा लिया. पकड़े जाने के बाद आरोपी निहाल खान ने पुलिस को बताया कि उसने पहले लड़की का धर्मांतरण कराकर मुस्लिम बनाया फिर उससे निकाह कर लिया.

पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया

किसी को जानकारी न हो सके इसलिए आरोपी ने नाबालिग लड़की को फोन पर परिवार के लोगों से बात तक नहीं करने दी. पुलिस की पूछताछ में निहाल के कबूलनामे के बाद पुलिस ने आरोपी निहाल खान के खिलाफ दुष्कर्म, जबरन धर्मांतरण और पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.