Breaking News in Hindi

कृषि मंत्री कंसाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले – प्रदेश में नहीं है खाद की कमी,आवश्यक मात्रा में कराया जा रहा उपलब्ध

भोपाल। मध्यप्रदेश में खाद की किल्लत और कांग्रेस द्वारा सरकार पर सियासी निशाना साधने के बाद कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि – मध्यप्रदेश में खाद की कमी नहीं है। आवश्यक मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। यूक्रेन और इजराइल में युद्ध के कारण उतार-चढ़ाव कीमतों में हुआ है, नैनो यूरिया और DAP उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषि मंत्री का कहना है कि कांग्रेस लोगों को भ्रमित करती है। उन्होंने कहा कि- विपक्ष खाद को लेकर गलत बयानबाजी कर रहा है।

वहीं कृषि मंत्री ने विपक्ष को झूठ नहीं फैलाने की सलाह दी है। एंदल कंसाना कहना है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की आरोप लगाने की आदत बन गई है, दिग्विजय सिंह झूठे आरोप की राजनीति कर रहे हैं। ठोस सबूत हो तो पेश करें. कांग्रेस ने 50 साल देश पर राज किया कांग्रेस ने किसानों के लिए किया ही क्या है, 41 लाख मैट्रिक टन मांग के अनुरूप 19 लाख मैट्रिक टन आ गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन