Breaking News in Hindi

कोलकाता रेप केस: RG Kar में भ्रष्टाचार के मामले में ED का एक्शन, संदीप घोष के करीबी डाटा एंट्री ऑपरेटर को लिया हिरासत में

कोलकाता रेप केस मामले को लेकर आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर शिकंजा कसता जा रहा है. आरजी कर में भ्रष्टाचार के मामले में संदीप घोष के करीबियों पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के बाद संदीप घोष के करीबी और नेशनल मेडिकल कॉलेज के डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रसून चटर्जी को हिरासत में ले लिया है.

नौ अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर की रेप और हत्या के मामले के बाद प्रसून चटर्जी को अपराध स्थल पर देखा गया था. वायरल वीडियो में भी प्रसून चटर्जी की उपस्थिति पर सवाल किये गये थे. ये सवाल किये गये थे कि पेशे से नेशनल मेडिकल कॉलेज में डाटा एंट्री ऑपरेटर होने के बावजूद वह घटना वाले दिन आरजी कर अस्पताल कैसे और क्यों गया था. शुक्रवार सुबह से करीब 7 घंटे तक उनके घर की तलाशी के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.

आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगा है. संदीप घोष के साथ प्रसून चटर्जी के के रिश्ते के बारे में सवाल उठाये जा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...