Breaking News in Hindi

खंडवा में पुलिस के हत्थे चढ़े मवेशी तस्कर, ट्रक में 17 भैंसों के साथ मिली अवैध शराब..

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में जावर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक को पकड़ा है। इस ट्रक में 17 भैंसे भरी हुई थी, वहीं दो कैन में 70 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने ड्राइवर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। बुधवार सुबह कार्रवाई कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। आरोपी भैंसों को काटने के लिए महाराष्ट्र ले जा रहे थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

जावर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद मुखबिर के बताए गए स्थान पर पुलिस पहुंची और नाकेबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली तो 17 भैंसे उसमें भरी हुई थीं। दो कैन रस्सी से बंधी थी, जिस में 70 लीटर शराब पुलिस को मिली है। आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने भैंसो को वध के लिए औरंगाबाद ले जाना बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....