Breaking News in Hindi

खंड़वा में झाड़ियों में रोता हुआ मिला नवजात, 10 घंटे बाद मौत

खंडवा। मांधाता थाना क्षेत्र की मोरघड़ी कालोनी में रविवार सुबह करीब सात बजे झाड़ियों में एक नवजात बालक रोता हुआ पाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को इंदौर रेफर कराया। हालांकि दस घंटे बाद नवजात की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बच्चे को जन्म देने के बाद निर्दयी मां उसे झाड़ियाें में फेंक गई। मोरघड़ी कालोनी स्थित शनि मंदिर के पास से जब बड़वाह निवासी अजय पुत्र मोहन कौशल बाइक से गुजर रहे थे, तो उन्हें नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा कि झाड़ियों में नवजात कपड़े में ठंड से ठिठुरते हुए बिलख रहा था। इस दौरान आसपास से लोग भी यहां पहुंच गए।

सूचना मिलने पर यहां माेरटक्का चौकी से पुलिस पहुंची। पंचनामा बनाने के बाद नवजात को इंदौर रेफर किया गया।इंदौर में उपचार के दौरान नवजात की मौत हो गई। मोरटक्का चौकी प्रभारी शिवराम जाट ने बताया कि नवजात बालक की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 317 में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...