Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

खरगोन में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत

खरगोन। जिला मुख्यालय से सात किमी दूर खंडवा रोड स्थित गुवाड़ी फाटे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें एक महिला शामिल है। माना जा रहा है कि कोहरे व अंधेरा होने के कारण हादसा हुआ है।

मेनगांव टीआइ दिनेश सिंह सोलंकी ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब 5.45 बजे खंडवा रोड पर ज्ञानकुंज स्कूल के सामने गुवाड़ी फाटे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

हादसे में 19 वर्षीय सुनील पुत्र सूरज चौहान निवासी देवझिरी, उसकी बहन 24 वर्षीय कला उर्फ कस्तूरी निवासी हेला पड़ावा व मामा का बेटा 20 वर्षीय दिलीप पुत्र वेरसिंह डाबर निवासीर बलखड़ खुर्द की मौत हो गई है। दुर्घटना सुबह कोहरा व अंधेरे के कारण होना बताई जा रही है।

बाइक सवार सुनील बहन कला को हेलापड़ावा से खामखेडा छोड़ने जा रहे थे। हादसे के बाद तीनों के शवों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां से स्वजनों को सूचना दी गई। पुलिस खंडवा रोड सहित अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

उधर, खंडवा रोड पर मोड़, गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती है। साथ ही रोड किनारे झाड़ियां भी दुर्घटना का कारण है। इसके अलावा रोड किनारे बिजली की व्यवस्था नहीं होने से अंधेरा भी दुर्घटनाओं का कारण है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.