Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

गर्मी का कहर : चलती कार में अचानक लगी आग, दो सगे भाईयों में भागकर बचाई जान

गर्मी में आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। पन्ना के अमानगंज थाना क्षेत्र में भी चलती कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट और तेज गर्मी की वजह से कार में आग लगी। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते इसने विकराल रुप धारण कर लिया। कार सवार लोगों ने जैसे कैसे भागकर अपनी जान बचाई।

घटना पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जसवंतपुरा ग्राम पंचायत की तमगढ ग्राम के कुछ आगे कूंड़न मार्ग की है। जहां जिला पंचायत सदस्य मुन्ना राजा तमगढ़ के छोटे भाई छोटे राजा उर्फ नीरज बुंदेला के साथ कहीं जा रहे थे। तभी चलती कार में अचानक आग भड़क गई और देखते ही देखते सारी कार जलकर खाक हो गई। हालांकि घटना में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.