Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

गर्मी में बीमारी से बचें: मेहनत कम और सेहत का ध्यान ज्यादा रखें

चिलचिलाती धूप के कारण अब उमस भरी गर्मी पड़ रही है। पिछले 47 दिन से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। जिसके कारण भीषण गर्मी पड़ रही है जो सुबह-शाम,दिन-रात चारों पहर लोगों को सता रही है। ऐसे में परेशानियों से बचें और मेहनत कम व सेहत का ध्यान ज्यादा रखें। अन्यथा आप बीमार पड़ सकते हैं और डिहाइड्रेशन का शिकार भी बन सकते हैं। क्योंकि अधिक मेहनत करने पर शरीर से पसीना निकलता है जिससे शरीर में पानी की कमी आने लगती है। यदि शरीर में पानी की कमी पूरी ना की जाए तो जेएएच के मेडिसिन विभाग के डा विजय गर्ग का कहना है कि घबराहट,बीपी का बढ़ना और किडनी तक पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए सुबह शाम सैर व जिम में पसीना कम बहाएं और सेहत का ध्यान रखें।

रखा हुआ भोजन खाने से 25 फीसद बढ़े डिहाइड्रेशन के मरीज

 

डा विजय गर्ग का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में डिहाइड्रेशन के करीब 25 से 30 फीसद मरीज अचानक से बढ़े हैं। उल्टी और दस्तक की शिकायत बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्गों तक में एक साथ बढ़ी है। इसके पीछे का कारण एक ही सामने आया कि रखा हुआ भोजन खाया और डिहाइड्रेशन के शिकार बने। इसमें 20 फीसद मरीज ऐसे थे जिन्होंने पके हुए खरबूजा का सेक या जूस बनाया और उसका 4 से 6 घंटे बाद सेवन किया,जिससे वह बीमार पड़ गए। इसी तरह से बाहर का खाने वालों में भी डिहाइड्रेशन की शिकायत ज्यादा देखी गई।

 

मीठे का सेवन कम करें और नारियल पानी पिएं

मेडिसिन की अर्चना गुप्ता का कहना है कि उमस भरी गर्मी और गर्म हवाएं चल रही हैं। ऐसे में बच्चे-बुजुर्ग बाहर ना निकलें। सुबह शाम गर्म हवाएं भी परेशान कर रही है इसलिए घर में रहकर ही वर्कआउट करें। ऐसे लोग जिन्हें बीपी व शुगर की समस्या है वह मीठे का सेवन ना करें या बहुत ही कम मात्रा में करें। ऐसे में नारियल पानी का सेवन शरीर को डिहाइड्रेशन के शिकार होने से बचाएगा।

 

यह करें

 

 

जिला अस्पताल में मेडिसिन के डा मुकेश तोमर का कहना है कि इस मौसम में आप यह सावधानी रखें और गर्मी से बचें।

 

 

 

 

    • सेहत को नज़रअंदाज़ न करें: गर्मी में अगर आपको बाहर जाना पड़ रहा है, तो ज़रूरी है कि सेहत पर भी ध्यान दें और गर्मियों में होने वाले सेहत के नुकसान पर भी ध्यान दें। खासतौर पर अगर आप पहले से किसी तरह की बीमारी से पीड़ित हैं।

 

 

    • शरीर को हाइड्रेट रखना न भूलें: क्योंकि गर्मी के मौसम में पसीना ज्यादा आता है इसलिए शरीर को ज्यादा पानी की ज़रूरत पड़ती है। इसलिए डिहाइड्रेशन का शिकार बनने से अच्छा है कि दिन में 2 से 3 लीटर पानी ज़रूर पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें।

 

 

    • धूप में अधिक देर न रहें: धूप में आप कितनी देर समय बिता रहे हैं, इस बारे में सचेत रहें। कई बार हम काम के चक्कर में भूल जाते हैं कि गर्मी और हम पर सीधी तौर पर पड़ धूप कितना नुकसान कर सकती है। जैसे जिन दिन गर्मी का पारा तेज़ है या अधिक उमस है उस दिन बाहर काम करने से बचें। अपनी त्वचा और शरीर को सूरज की यूवी किरणों से बचाना न भूलें।

 

 

  • शरीर को आदत पड़ने के लिए समय दें : शरीर को तापमान में बदलाव, गर्मी, पसीना आदि की आदत डलने में समय लगता है। इसलिए, सुरक्षित रहना ज़रूरी है और शरीर को गर्मी का आदि होने का समय दें। इससे आप गर्मी के कारण होने वाले तनाव से बचेंगे। 5. हल्के कपड़े पहनें: गर्मी के मौसम में हमेशा हल्के और ऐसे कपड़े पहनें जिनमें सांस लेना आसान हो। इससे शरीर का सही तापमान बना रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.