Breaking News in Hindi

गर्लफ्रेंड पर रखता था गंदी नज़र, पहले मर्डर फिर लाश फ्लैट के आंगन में दफना करवा दिया सीमेंट से पक्का फिर भी…

क्राइम नगरी बनती जा रही दिल्ली में एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। दिल्ली के आर के पुरम इलाके में सर्वे ऑफ इंडिया डिफेंस ऑफिसर कॉम्प्लेक्स के सीनियर सर्वेयर की हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं इलाके में उस समय सनसनी मच गई जब सर्वेयर का शव सरकारी फ्लैट के आंगन में दफना हउआ मिला।

जानकारी के मुताबिक, कातिल ने हत्या कर पहले फ्लैट में दफनाया फिर फर्श सीमेंट से पक्का करवा दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी क्लर्क अनीस को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के मुताबिक मृतक 42 साल का महेश कुमार उसकी प्रेमिका पर बुरी नजर रखता था। इसके अलावा उसके 9 लाख रुपए भी नही चुकाए जिसके चलते  उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी के मुताबिक, 28 अगस्त को ऑफिस से छुट्टी लेने के बाद वह लाजपत नगर और साउथ एक्स की मार्केट गया जहां से उसने 6 फीट की पॉलीथीन, फावड़ा खरीदा उसके बाद दोपहर महेश को घर बुलाया. महेश दोपहर करीब 12 बजे आरके पुरम सेक्टर 2 स्थित उसके घर पहुंच। जिसके बाद दोनों में बहस हुई और महेश के सिर पर पाइप रिंच मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी बाइक से सोनीपत अपने घर चला गया।

पुलिस को शक न हो इसलिए फोन वहीं छोड़ दिया और 29 अगस्त को आकर शव के घर के पीछे डेढ़ फीट गहरा गड्ढा कोदा उसी में महेश की लास दफना  ऊपर से सीमेंट से फर्श पक्का कर दिया हालांकि आरोपी पुलिस से बच नहीं पाया और पुलिस ने 2 सितंबर को शव बरामद किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...