Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

गांधी, अंबेडकर और शिवाजी… संसद भवन परिसर से मूर्तियों को हटाने पर भड़की कांग्रेस

संसद भवन परिसर से महात्मा गांधी, अंबेडकर और शिवाजी महाराज की मूर्तियों को हटाने का मामला तुल पकड़ लिया है. अब इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर हमला बोला है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि इन मूर्तियों को उखाड़कर पीछे कहीं लगाई जा रही हैं. एक देश एक भगवान खुद को मानने वाले खीझ निकाल रहे हैं. परिसर से महात्मा गांधी की मूर्ति, शिवाजी की मूर्ति और बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति हट गई है.

खेड़ा ने कहा कि एनडीए की बैठक में पीएम मोदी का भाषण सिर्फ खीझ निकालने वाला है. उन्होंने पिछले 10 साल में तो एनडीए का नाम नहीं लिया. अब डेढ़ घंटे में मोदी की गारंटी, बीजेपी नहीं एनडीए कह रहे हैं. एनडीए का मतलब नायडू या नीतीश डेमोक्रेटिक अलायंस है. उन्होंने कहा कि ये लोग अटल के पांव की धूल नहीं हैं और चले हैं नेहरू से तुलना करने. कांग्रेस नेता ने कहा कि महाराष्ट्र के नतीजे भी आपके सामने हैं. महाराष्ट्र के लोगों से बदला लेने के लिए संसद परिसर से शिवाजी की मूर्ति हटा ली.

AAP के फैसले पर क्या बोले पवन खेड़ा?

वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं है. जब लोकसभा चुनाव के लिए बात चल रही थी उसी समय यह तय हो गया था कि दिल्ली में हमारा गठबंधन केवल और केवल इसी चुनाव के लिए है. इसमें ऐसी कोई नई बात नहीं है. आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा रहेगी या नहीं इसका जवाब तो आम आदमी पार्टी ही देगी.

‘राजनीति हमेशा डायनामिक्स होती है’

खेड़ा ने कहा अब वो दिन दूर नहीं है जब मोदी जी देशवासियों से भी माफी मांगेंगे. अभी तो वो आडवाणी जी और जोशी जी से ही माफी मांग रहे हैं. आज तो मैंने देखा कि पीएम मोदी अब तो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी इग्नोर कर रहे थे. जब हमे लगेगा कि तुरुप का इक्का चलना चाहिए तो हम चलेंगे. राजनीति कोई स्टैटिक्स नहीं बल्कि डायनामिक्स होती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.