Breaking News in Hindi

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, बोलीं- महात्मा गांधी की शिक्षाओं का करें पालन

नई दिल्ली। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं आप सभी की ओर से राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देती हूं। सभी देशावसी अपने विचारों, भाषण और कार्यों में महात्मा गांधी की शिक्षाओं और मूल्यों का पालन करें व जन कल्याण के लिए खुद को समर्पित करें।

हिंसा के खिलाफ खड़े रहे गांधी

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि गांधी ने सत्य और अहिंसा के आदर्शों से दुनिया को अवगत कराया। इन्हीं आदर्शों ने दुनिया के लिए नया मार्ग प्रशस्त किया। महात्मा गांधी ने जीवन भर हिंसा के खिलाफ अहिंसा का मुद्दा उठाया। उन्होंने स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और किसानों से जुड़े मुद्दे उठाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...