Breaking News in Hindi

गांधी परिवार झूठ बोलने में माहिर, सोनिया गांधी ने 70% राशि अल्पसंख्यकों पर खर्च की… रायबरेली में बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को रायबरेली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार झूठ बोलने में माहिर है. शाह ने कहा कि यहां पर कई सारे लोगों ने मुझे कहा कि ये गांधी परिवार की सीट है. मैं बहन प्रियंका जी का भाषण सुन रहा था, उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार से वोट मांगने आई हूं.

बात तो सही है, रायबरेली वालों ने वर्षों से गांधी, नेहरू परिवार को जिताया है लेकिन यहां से चुनकर जाने के बाद सोनिया जी और इनका परिवार रायबरेली कितनी बार आया है. चलो, सोनिया जी की तबियत थोड़ी खराब रहती है, लेकिन राहुल बाबा या प्रियंका बहन आई हैं क्या? शहजादे आज यहां वोट मांगने आए हैं, आप इतने सालों से वोट दे रहे हो, आपको सांसद निधि से कुछ मिला है?

सोनिया गांधी ने 70% राशि अल्पसंख्यकों पर खर्च की

शाह ने कहा कि उन्होंने पूरा खर्चा किया है, अगर आपको मिला नहीं है तो कहां गया? यह (सांसद निधि) उनकी वोट बैंक में गया. सोनिया गांधी ने 70 फीसदी से ज्यादा सांसद राशि अल्पसंख्यकों में खर्च करने का काम किया है. मैं अभी अभी तेलंगाना से आया हूं, तेलंगाना चुनाव में उन्होंने कहा था कि हम हर महिला को 15 हजार रुपये देंगे. प्रदेश की महिलाओं ने उन्हें सरकार चुनकर दे दी. 1500 रुपये भी नहीं दिए.

कांग्रेस वाले विकास में विश्वास ही नहीं रखते

शाह ने कहा कि वर्षों तक आपने गांधी परिवार को मौका दिया, कोई विकास का काम नहीं हुआ. अमेठी ने भी मौका दिया था, 2018 में अमेठी केकलेक्टर ऑफिस का भूमि पूजन मैंने किया. ये (कांग्रेस) विकास में विश्वास ही नहीं रखते हैं. ये आपके सुख-दुख में भी नहीं आए हैं. एक बार भाजपा को मौका दीजिए, हम रायबरेली को भी मोदी जी की विकास यात्रा से जोड़ेंगे.

हम भाजपा वाले, वोट बैंक से नहीं डरते

राहुल बाबा, सोनिया गांधी, डिंपल बहन, अखिलेश यादव… सबको राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा गया, लेकिन ये लोग नहीं गए, क्योंकि ये लोग अपने वोट बैंक से डरते हैं. लेकिन हम भाजपा वाले, वोट बैंक से नहीं डरते हैं. सिर्फ राम मंदिर ही नहीं औरंगज़ेब द्वारा तोड़ा गया बाबा विश्वनाथ का दरबार भी मोदी जी ने बनवाया. सोमनाथ मंदिर भी सोने का बन रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप